ताजा ख़बरेंदिल्लीदेशबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

देश के इन 5 राज्यों में चुनावी महाभारत का हुआ ऐलान

देश के इन 5 राज्यों में चुनावी महाभारत का हुआ ऐलान। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। 5 राज्यों के कुल 824 विधान क्षेत्रों में चुनाव होंगे। जिसमें 18.6 करोड़ वोटर 2,7 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
पश्चिम बंगाल ने 8 चरणों में असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च 6 अप्रैल 10 ,17,22,26 एवं 29 अप्रैल को मतदान होंगे। दरअसल, पश्चिम बंगाल में 294 असम में 126 तमिलनाडु में 234 केरल में 140 और पुडुचेरी में विधान सभा की 30 सीटें है जहां चुनाव होना है। जबकि असम में 27 मार्च 1 और 6 अप्रैल को चुनाव होंगे।
तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि सभी 5 राज्यों में मतगणना 2 मई को कराया जायेगा और चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित होंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है।

IMG-20230731-WA0012
God grace school bhore gopalganj
IMG-20230731-WA0012
3
Back to top button
error: Content is protected !!