उत्तर प्रदेशदेशबड़ी ख़बरेंब्रेकिंग न्यूजराज्य

रसड़ा में केक काटकर सपा सुप्रीमो की मनाई जन्मोत्सव, उत्तर प्रदेश में फिर अखिलेश : मान सिंह सेंगर

रसड़ा में केक काटकर सपा सुप्रीमो की मनाई जन्मोत्सव, उत्तर प्रदेश में फिर अखिलेश : मान सिंह सेंगर
रिपोर्ट: रवि प्रताप आर्य
बलिया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस रसड़ा विधानसभा क्षेत्र सपा के दिग्गज नेता मान सिंह सेंगर ने विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान सपाइयों ने केक काटते हुए अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। रसड़ा डाक बंगले में जन्मोत्सव कार्यक्रम का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रखी। जिसका नेतृत्व रसड़ा विधानसभा क्षेत्र युवा सपा नेता मान सिंह सेंगर ने की।

IMG-20230731-WA0012
God grace school bhore gopalganj

श्री सेंगर ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य में खुशहाली एवं समृद्धि की नई मिसाल कायम की थी, जबकि प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मथुरा में भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मसानी स्थित सेवा दास हनुमान मन्दिर में सपा कार्यकर्ताओं हवन यज्ञ किया। जिसके बाद केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी और अखिलेश यादव जिंदाबाज के नारे लगाए। सपा नेता मान सिंह सेंगर ने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि 2022 में होने वाले चुनाव में सपा जीते। उन्हें विश्वास भी है जनता इस बार समाजवादी पार्टी को बहुमत के साथ सत्ता में लाएगी। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, प्रकाश भारती, नितिन मसीह, दया शंकर गुप्ता, अनुज यादव अमित उपाध्याय के साथ अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट
प्रदेश के पहले सेबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे अखिलेश यादव
बता दें कि अखिलेश यादव ने अपनी राजनीतिक सफर साल 2000 में 27 साल की उम्र में शुरू किया था। वह पहली बार कन्नौज से लोकसभा का उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीता। फिर अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति में आने लगे। 2012 में उन्होंने विधायक का चुनाव जीता और उन्हें समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी को शिखर तक पहुंचने के लिए दिन रात मेहनत की और पूरे प्रदेश में उन्होंने साइकिल यात्रा निकाली। जिससे उन्होंने राज्य की जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली। इसके बाद सपा ने अखिलेश के नेतृत्व में 2012 में 225 सीटों पर जीत हासिल की और राज्य में सरकार बनाई। इस तरह महज 38 साल की उम्र में अखिलेश यादव सबसे युवा मुख्यमंत्री बन गए

IMG-20231017-WA0059
4564 copy
IMG-20240416-WA0013

राजनीतिक सफर से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रही

IMG-20240416-WA0013
4564 copy

अखिलेश यादव की जितनी राजनीतिक सफर चर्चा में रहा उसके कहीं ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही। उन्होंने अपनी कॉलेज दोस्त डिंपल यादव से 24 नवंबर 1999 में शादी की थी। बताया जाता है कि पहले यादव परिवार इस शादी को राजी नहीं था। लेकिन अखिलेश यादव की जिद के आगे उनको झुकना पड़ा और फिर परिवार ने मर्जी से शादी कराई। आज अखिलेश और डिपंल की दो बेटियां अदिति, टीना और एक बेटा अर्जुन है।

IMG-20230731-WA0012
3
Back to top button
error: Content is protected !!